नगर पंचायत डभरा में दस करोड़ की लागत से बनी गौरव पथ सड़क निर्माण चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट भ्रष्टाचार की जांच में पहुंची पांच सदस्यीय टीम

नगर पंचायत डभरा में लगभग दस करोड कि लागत से बनने वाले गौरव पथ निर्माण में भारी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा था ! जिसकी शिकायत भाजपा नेता हेमंत पटेल द्वारा की गई थी! जिसके शिकायत पर जिला कलेक्टर ने 5 सदस्यों की टीम संगठित कर, जब जांच किया गया ,जिसमें जेसीबी मशीन से खुदाई करते हुए ,डिवाईटर,नाली व सड़क की गुणवत्ता जांच की गई ! जिसमें सड़क की लंबाई चौड़ाई में व गुणवक्ता मे कई जगह कमी पाई गई। आपको बता दे की इस गौरव पथ की स्वीकृत क्षेत्रिय विधायक रामकुमार यादव के अथक प्रयास से मिला था ! परन्तु ठेकेदार के लापरवाही के चलते करोडो रुपये का यह गौरव पथ निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया ।इस जांच टीम मे पीडब्ल्यूडी के एस डी ओ ,आरईएस के एसडीओ, सहित डभरा तहसीलदार व नगर पंचायत डभरा के मुख्या कार्यपालन अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles