
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में अवैध जुआ-सट्टा पर लगातार कार्रवाई के तहत थाना मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बुटराभंवर नदी किनारे छापेमारी कर 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।पुलिस ने मौके से ₹31,170 नकद, ताश की पत्तियां और 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ लाल, शिव पटेल, सूरज यादव, अंकित टंडन, करण सिंह लहरी, रमेश आजाद, प्रमोद साहू और दिव्यकांत साहू शामिल हैं,

जो बिलासपुर और अकलतरा क्षेत्र के निवासी हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, बलवीर सिंह, अमृत सूर्य तथा आरक्षक जितेंद्र कुर्रे और निलेश तिवारी की टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारीयों ने चेतावनी दी है कि जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।


