नवयुवक कान्यकुब्ज समिति का दीपावली मिलन और शपथ ग्रहण समारोह, समाज के वरिष्ठजनों और प्रतिभाशाली बच्चों का किया गया सम्मान

नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह के साथ नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कान्यकुब्ज भवन, इमलीपारा बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से की गई।

इसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाज सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठजनों 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।इसी के साथ समाज के उत्कृष्ट व प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और दीपावली मिलन के साथ हुआ, जिसमें समाज के सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।यह आयोजन समाज में एकता, परंपरा और नई ऊर्जा का प्रतीक बनकर सभी के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles