Homeहमर बिलासपुरनवरात्रि में शहर में विशेष यातायात व्यवस्था, पार्किंग और डायवर्सन तय यातायात...

नवरात्रि में शहर में विशेष यातायात व्यवस्था, पार्किंग और डायवर्सन तय यातायात पुलिस ने प्रमुख दुर्गा पंडालों तक सुगम आवागमन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

यातायात पुलिस ने नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के सभी प्रमुख दुर्गा पंडाल और गरबा उत्सव स्थल तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूट प्लान, पार्किंग और डायवर्सन की व्यवस्था की है। कार्यक्रम स्थल पर यातायात दबाव के समय चार पहिया वाहनों के लिए प्रवेश वर्जित किया जा सकता है और एंबुलेंस व अति आवश्यक सेवा वाहनों को बाधित न करने की अपील की गई है।

प्रमुख स्थल जैसे न्यू रिवर व्यू, साइंस कॉलेज ग्राउंड, पंखिड़ा हाई कोर्ट मार्ग, महाराणा प्रताप चौक और रतनपुर महामाया मंदिर में अलग-अलग पार्किंग और एंट्री/एग्जिट पॉइंट बनाकर भीड़ और ट्रैफिक दबाव को कम करने की योजना बनाई गई है। पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित पार्किंग और मार्ग का पालन करें और केवल छोटे वाहन या सार्वजनिक परिवहन से दर्शन के लिए जाएँ, ताकि यातायात व्यवधान न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments