नववर्ष पर शांति व्यवस्था को लेकर गुंडा–निगरानी बदमाशों की परेड कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

नववर्ष के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में शांति भंग करने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली, पलारी एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना सिटी कोतवाली में उपस्थित कराया गया।

इस दौरान एसडीओपी बलौदाबाजार श्रीमती निधि नाग एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा ने सभी को नववर्ष के आयोजनों के दौरान कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि या शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles