नवीन कानूनों पर बलौदाबाजार पुलिस को प्रशिक्षण

पुलिस लाइन स्थित कम्यूनिटी हॉल में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नए कानूनों की उपयोगिता बताते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में जिला अभियोजन अधिकारियों की टीम द्वारा नए प्रावधानों, धाराओं, सजा एवं जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता के नए पहलुओं की जानकारी दी गई।

साथ ही कोर्ट के दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।कार्यशाला में ई-साक्ष्य एवं IO-मितान मोबाइल ऐप की कार्यप्रणाली पर विशेष सत्र लिया गया, जिसमें बताया गया कि अब घटनास्थल का निरीक्षण कर फोटो/वीडियो अपलोड करना एवं डिजिटल साक्ष्य संग्रहण इन ऐप्स के माध्यम से संभव होगा। उपस्थित 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने नए कानूनों पर सवाल किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार ने सभी को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि पुलिस बल नवीन कानूनों की जानकारी से और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles