नव पदस्थ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक गुंडागर्दी, अवैध कारोबार पर सख्ती और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के निर्देश

पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी एवं शाखा प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने बेसिक पुलिसिंग के तहत नियमित पेट्रोलिंग, विजिबल पुलिसिंग, बदमाशों की सघन जांच तथा लंबित अपराधों और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया।एसएसपी सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अवैध जुआ, शराब, गौ-तस्करी, नशीली दवाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाने, आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल करने तथा आरोपी को सजा दिलाने के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles