
तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दीक्षित सभा भवन में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने और सही दिशा में प्रेरित करने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, सीएमएचओ डॉ. शुभा गढ़ेवाल और जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। सत्र में नशे के दुष्प्रभावों, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। जिले के 400 से अधिक शिक्षक इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं।


