नशे के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का बड़ा अभियान शराब-गांजा के साथ तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अलग-अलग कार्रवाई में सफलता मिली है। तारबाहर थाना पुलिस ने पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से एक युवक को स्कूटी में शराब परिवहन करते पकड़ा, जिसके कब्जे से 9 बीयर जब्त की गई।वहीं रतनपुर थाना पुलिस ने किराना दुकान में छापा मारकर 225 ग्राम गांजा, नगदी और मोबाइल जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी तरह बेलगहना चौकी पुलिस ने कोंचरा गांव में दबिश देकर 300 ग्राम गांजा और तौलने का सामान बरामद किया।तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles