Homeहमर बिलासपुरनहीं थम रही ट्रेनों में चोरी की वारदातें, जीआरपी पुलिस ने 2...

नहीं थम रही ट्रेनों में चोरी की वारदातें, जीआरपी पुलिस ने 2 मोबाइल चारी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी।

ट्रेनों में हो रही सिलसिले वार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री चोरी का शिकार हो रहे हैं जिससे वे ट्रेनों में यात्रा करने में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसी तरह की चोरी की एक घटना रायगढ़ निवासी चिंतामणि और बिलासपुर के रहने वाले महादेव सोनी के साथ घटित हुई। बिलासपुर के रहने वाले महादेव सोनी कर्मभूमि एक्सप्रेस से बिलासपुर लौट रहे थे।

इसी बीच किसी चोर ने उनके पास रखें कीमती 60 हजार रुपये का आईफोन ही चुरा लिया। इसी तरह रायगढ़ निवासी चिंतामण पटेल मेल एक्सप्रेस से रायगढ़ लौट रहे थे इसी बीच बिलासपुर स्टेशन के आसपास इनका 27 हजार रुपए का एक मोबाइल फोन भी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। जीआरपी पुलिस दोनों ही मोबाइल चोरी के मामले में अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments