देर रात करीब 1:00 बजे तीन नकाबपोशों ने मंगला चौक स्थित शिक्षक कॉलोनी के पास खड़ी टाटा हैरियर ब्लैक कलर क्रमांक सीजी 10 बी एल 3366 गाड़ी को पत्थर एवं डंडे से मार कर उसका शीशा तोड़ दिया गया। सीसीटीवी फुटेज मे भी दिखाई दे रहा है कि किस तरह तीन नकाबपोश गाड़ी में तोड़फोड़ कर भाग रहे हैं। तीनो नकाबपोश किस तरह से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है। इस घटना के बाद गाड़ी मालिक आशुतोष तिवारी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। तोड़फोड़ की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिससे शायद पुलिस आरोपियों तक जल्द ही पहुंच पाए। आरोपियों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, यह उनके पकड़े जाने पर ही पता चलेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया होगा।






