नाबालिग को बहला फुसलाकर अपहरण करके उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में सीपत पुलिस ने दर्राभाठा निवासी दुर्गा प्रसाद सिदार को किया गिरफ्तार।

नाबालिक को बहला फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले जाने और फिर उसके साथ लगातार बलात्कार करने के मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ बलात्कार और अपहरण के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। ग्राम दर्रा भाठा क्षेत्र की नाबालिक किशोरी अचानक गायब हो गई तो परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पता किया तो जानकारी हुई कि गायब किशोरी की जान पहचान दर्रा भाटा सीपत निवासी 26 वर्षीय दुर्गा प्रसाद सिदार के साथ थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की तो पता चला कि दुर्गा प्रसाद सिदार नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर पहले तो रतनपुर ले गया, जहां मंदिर में दोनों ने शादी की और फिर किसी पति-पत्नी की तरह दोनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ चले गए और वहां ईटा भट्ठा में काम करते हुए भट्ठा के ही झुग्गी में रहने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद दुर्गा प्रसाद सिदार को लगा कि मामला सामान्य हो गया है तो वह नाबालिग किशोरी के साथ गांव लौट आया, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles