
अकलतरा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार पाटले निवासी रहसबेड़ा अकलतरा को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा लिया था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम ने लगातार पता तलाश करते हुए नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुद्दीन, म.प्र. आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


