नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार कोनी पुलिस की लापरवाही ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

कोनी थाने से पुलिस की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार आरोपी स्वरित सिंह हथकड़ी सहित पुलिस हिरासत से भाग निकला। इस घटना ने कोनी थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की जिम्मेदारी पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह को गुरुवार को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे उसने हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया और थाने से भाग गया। थाने के भीतर से आरोपी का इस तरह फरार होना पुलिस की सतर्कता और चौकसी की खुली पोल खोलता है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आरोपी हथकड़ी में बंद था तो वह पुलिस की आंखों के सामने से कैसे निकल गया? उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी आखिर कर क्या रहे थे? यह घटना थाने की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है और पुलिस की कार्यशैली पर अविश्वास की स्थिति पैदा करती है।आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया। बावजूद इसके, कई घंटे बीतने के बाद भी पुलिस उसके ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई है। यह असफलता पुलिस की खोजबीन और रणनीति पर भी सवाल खड़े कर रही है।इस बीच कोनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर स्वरित सिंह के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। यह फरारी न केवल पुलिस की लापरवाही का नतीजा है, बल्कि कानून व्यवस्था पर गहरी चोट है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles