निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।

थाना सकरी अपराध कमांक 044/24

जिला बिलासपुर (छ.ग.) धारा – 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट

निजात अभियान के अंतर्गत अवैध रूप से शराब रखने वाला आरोपी सकरी पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब 48 पाव कुल 8.640 लीटर किमती 3840 रूपये तथा बिकी रकम 1500 रूपये को किया गया जप्त ।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

बिलासपुर जिले को नशामुक्त कराने के लिये निजात अभियान के तहत सकरी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

नाम आरोपी

सत्यम नायडू पिता आकाश नायडू उम्र 25 साल साकिन काठाकोनी खजुरी नवागांव थाना सकरी बिलासपुर छ.ग.

विवरण :- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के

द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु “निजात अभियान” चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है कि अभियान के दौरान मुखबिर सूचना पर सकरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी सत्यम नायडू के कब्जे से देशी प्लेन शराब 48 पाव कुल 8.640 लीटर किमती 3840 रूपये तथा बिकी रकम 1500 रूपये को जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2),59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सराहनिय भूमिका – उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र आर 405 राजेश्वर सिंह क्षत्री, आरक्षक पवन ठाकुर, रूपेश कौशिक, सुमंत कश्यप, महिला आरक्षक आरती मिश्रा एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles