निजात अभियान‘‘ के अंतर्गत कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से गांजा रखने वाली आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार,आरोपी के कब्जे से 35 KG गांजा जप्त

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी अमन कुमार झा (प्र0भापुसे0) के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से सकरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंधवापारा सकरी बिलासपुर निवासी महिला रीतू कौशिक अपने घर में भारी मात्रा गांजा रखी है। जिसकी बिक्री करने का प्रयास करने रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार सकरी पुलिस द्वारा सूचना स्थल बंधवापारा सकरी पहुंचकर आरोपिया के घर रेडकार्यवाही की गई। जिनकी विधिवत तलाशी दौरान आरोपिया के घर के किचन के छज्जा मंे बोरियो में भरकर रखा हुआ कुल 37.700 किलोग्राम गांजा कीमती 1,75,000/- रूपये बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सराहनिय भूमिका:-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमन कुमार झा, उपनिरी0 राजसिंह, सउनि हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, आर. 1027 जय साहू, आर. 160 सुमंत कष्यप, 1419 संजय बंजारे, 1198 अमित पोर्ते, मआर. आरती मिश्रा एवं मालिक राम साहू विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles