** निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।** अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

थाना तोरवा
अप.क. 60 /2024
धारा 34 (2) आबकारी एक्ट

** निजात अभियान के तहत् तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।

** अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे

** आरोपी के कब्जे से कुल 7.500 लीटर महुआ शराब किया गया जप्त

** आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
** थाना क्षेत्र को नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

  • नाम आरोपी 1 निलेश सोनकर उर्फ छोटू पिता लक्ष्मी नारायण सोनकर उम्र 20 साल पता देवरी खुर्द दुर्गा मंदिर के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री राजेंद्र जायसवाल के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन सी.एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब बिक्री करने वालों की धरपकड़ अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि निलेश सोनकर उर्फ छोटू नामक व्यक्ति देवरी खुर्द दुर्गा मंदिर के पास अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम निलेश सोनकर उर्फ छोटू पिता लक्ष्मी नारायण सोनकर उम्र 20 साल पता देवरी खुर्द दुर्गा मंदिर के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से अवैध महुआ शराब कुल 7.500 लीटर जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक किशन लाल नवरंग आरक्षक अशोक चंद्राकर, लक्ष्मी कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles