Homeहमर बिलासपुरनिजात जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन….रंगोली बनाकर...

निजात जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का किया गया आयोजन….रंगोली बनाकर किया कला का प्रदर्शन….मिला इनाम

बिलासपुर / पुलिस लाइन बिलासपुर में निजात जागरूकता के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह आईपीएस के निर्देशन और मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के महिला और बच्चों को जागरूक करने हेतु रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस परिवार पुलिस लाइन बिलासपुर के महिला बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिये और रंगोली बनाकर अपने कला का प्रदर्शन किए प्रथम द्वितीय तृतीय को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया आगामी दिनों में अन्य प्रतियोगता आयोजित कर पुलिस लाइन और तिफ़रा पुलिस लाइन को जोड़ कर और वृहद् स्तर में उम्रवार बच्चों और महिलाओं का वर्ग विभाजन कर प्रतियोगिता आयोजित कर निजात जागरूकता को सभी तक पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा।आज पुलिस परिवार के बच्चे महिला के द्वारा ऐसा अवसर पाकर ख़ुशी और उत्साहित नज़र आये और भविष्य में भी पुलिस परिवार के लिए ऐसे आयोजन कराये जाने हेतु आग्रह किया गया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments