निर्माणाधीन पुल बना जानलेवा, सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश

खैरागढ़–राजनांदगांव मार्ग पर निर्माणाधीन पुल एक बार फिर हादसे का कारण बन गया। देर रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक रितिक यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितिक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, इसी दौरान माइल स्टोन स्कूल के सामने स्थित निर्माणाधीन पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के स्ट्रक्चर से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रात होने और सुनसान मार्ग होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल पाई। सुबह जब निर्माण कार्य में लगे मजदूर मौके पर पहुंचे, तो सड़क किनारे युवक का शव देखकर हड़कंप मच गया। मजदूरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन मार्ग पर न तो पर्याप्त लाइटिंग है और न ही संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन पुल और सड़क पर जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles