निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का समापन, 133 विकलांगों को मिला नया जीवन

लायंस क्लब रोटरी क्लब और अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का समापन सोमवार को हो गया, इस दौरान दूर-दूर से पहुचे विकलांगों के पैर प्रत्यारोपण किए गए ,समापन अवसर पर लायंस क्लब रोटरी क्लब और विकलांग चेतना परिषद के पदाधिकारियी का सम्मान किया गया,विधायक सुशांत शुक्ला ने आयोजन समिति के सदस्यों को और जिन्हें कृत्रिम पैर लगाए गए उनके भी उज्जवल भविष्य की कामना की ।गुजरात की टीम यहां 5 दिनों से अपनी सेवाएं दे रही है। जिनके कमर के नीचे के पैर किसी कारणवश कट गए हैं या जन्मजात विकलांग है उन्हें अत्याधुनिक कृत्रिम पैर का प्रत्यारोपण किया गया हैं, शिविर में 133 लोगों के कृत्रिम पैर लगाए गए, लक्ष्य से अधिक विकलांग के पहुंचने के बावजूद सभी के आर्टिफिशियल पैर प्रत्यारोपण किया गया। बैसाखी के सहारे चलने वाले लोग अपने पैरों पर चलते नजर आए इन लोगों का सम्मान भी किया गया

मोपका के गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल में कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में लक्ष्य 100 लोगों का रखा गया था लक्ष्य से अधिक विकलांगो के पहुंचने के बावजूद भी रोटरी क्लब लायंस क्लब और विकलांग चेतना परिषद के सहयोग से सभी के कृत्रिम पैर लगाए गए ।शिविर में, पहले दिन 26 सितंबर को पैर का नाप लिया और 29 सितंबर को उनके पैर लगाए गए। पांच दिवसीय शिविर का लाभ लेने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों सहित दिगर राज्यों के लाभार्थी भी पहुंचे और जब उनके पैर लगाए गए तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles