नीट स्पेशल ट्रेन बैंड—– नीट परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, बढ़ाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोचबैंड—-कोरबा-दुर्ग स्पेशल मेमू सेवा और हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार, छात्रों की यात्रा होगी आसानAs

नीट स्पेशल ट्रेन बैंड—– नीट परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, बढ़ाए गए 40 अतिरिक्त जनरल कोचबैंड—-कोरबा-दुर्ग स्पेशल मेमू सेवा और हसदेव एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार, छात्रों की यात्रा होगी आसानAs —– राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवाओं और अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था की है। परीक्षा के दौरान संभावित यात्री भीड़ को देखते हुए 20 और 21 जून को कोरबा-दुर्ग-कोरबा के बीच चार विशेष मेमू/पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 21 जून को छिंदवाड़ा से नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी तक एक विशेष मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 21 जून को कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार दुर्ग तक किया गया है। कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस दुर्ग तक जाएगी, जबकि दुर्ग से प्रारंभ होकर कोरबा तक संचालित होगी। हालांकि कोरबा-रायपुर के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इसके साथ ही रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का निर्णय लिया है। हसदेव एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे ने परीक्षार्थियों से इन विशेष सुविधाओं का लाभ उठाकर समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles