Homeहमर बिलासपुरनेशनल लोक अदालत में लगा स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों...

नेशनल लोक अदालत में लगा स्वास्थ्य शिविर, डेढ़ सौ से अधिक मरीजों को मिला लाभ,आयुर्वेदिक चिकित्सा टीम ने किया इलाज, ब्लड प्रेशर-शुगर की जांच भी हुई…

बिलासपुर :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में 13 सितंबर को जिला कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के साथ ही विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों को मुफ्त जांच और परामर्श की सुविधा दी गई।शिविर में जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएँ बताईं और चिकित्सकों से परामर्श लिया। अब तक करीब 90 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें से कई को तुरंत स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।इस अवसर पर शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय बिलासपुर के डॉक्टर समीर तिवारी के नेतृत्व में टीम ने लगभग 150 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया। अधिकतर मरीज पेट दर्द, सर्दी-जुकाम और पाचन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुँचे थे।छत्तीसगढ़ न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर की ओर से लगाए गए इस शिविर में कुल 12 सदस्यीय आयुर्वेदिक टीम शामिल रही। शिविर के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और पचास से अधिक मरीजों का पंजीयन कर आगे इलाज की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments