*नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के प्रधानमंत्री की प्रेरणा की शुरुआत हेतु सिक्किम राज्यपाल से मिले डॉ. मनीष राय*

नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र के प्रधानमंत्री की प्रेरणा की शुरुआत हेतु सिक्किम राज्यपाल से मिले डॉ. मनीष राय

कल भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र प्रवास के दौरान सिक्किम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य जी से गंगटोक राजभवन में छत्तीसगढ़ के कट्टर हिंदू नेता डॉ. मनीष राय, माधव नेत्रालय नागपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, दुर्घटनामुक्त भारत एवं हिंदू समर्थ भारत ने मुलाकात किया । इसमें उनसे संगठन और माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा नॉर्थ ईस्ट को जानिए कार्यक्रम को बढ़ावा देने तथा राज्यपाल जी के “विकसित भारत, पुष्पित सिक्किम ” कार्यक्रम और सोच को भी जाना जो सिक्किम के लिए ऐतिहासिक होगा । प्रधानमंत्री ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट को नहीं जाना तो फिर भारत को कैसे जानोगे । इसी कड़ी में संगठन और प्रशासनिक मजबूती के लिए केंद्र की योजनाओं को नॉर्थ ईस्ट में पहुंचाने हेतु जो जो आवश्यक है उसके लिए प्रयास किया जायेगा । सिक्किम नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सबसे बड़ा उदाहरण है जहां नारी शक्ति मुख्य रूप से सभी जगह नेतृत्व करती है, और राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी ने भी मनीष राय की बातो को सुना और कहा की सरकार को सभी बातों को अमल में लाने के लिए निर्देशित करेंगे । राज्यपाल ने श्री राय का सिक्किम के परंपरागत गमछे से स्वागत किया और सिक्किम दर्शन की पुस्तक भी भेट की । श्री आचार्य और डॉ. मनीष राय पूर्व में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में 2014 में साथ काम कर चुके हैं । पिछले मन की बात में प्रधानमंत्री ने सिक्किम राज्यपाल के कार्यों और प्रयास की खुले मन से तारीफ की थी ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles