नौकरी लगाने के नाम पर 6 अलग-अलग लोगों से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज।

नौकरी लगाने के नाम पर 6 अलग अलग लोगों से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला थाना तारबाहर आया हैं। टीआई तारबाहर गोपाल सतपति ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत माता स्कूल की लिपिक ग्लोरिया खलको और उनके पति पोरुष खलको ने अपनी ऊंची पहुंच बताकर स्कूल के 6 शिक्षकों से ढाई ढाई लाख यानी कि कुल 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।लिपिक और उसके जालसाज पति के झांसे में भारतमाता स्कूल के थॉमसन अंतोनि,अभिजीत दास, गौरव मिश्रा, मुकेश कश्यप, शिक्षक एवं इस्मिता श्रीवास्तव सभी शिक्षक आ गए।

उन्हें ग्लोरिया ने बताया कि उनके पति पोरुष की नेताओं मंत्री से अच्छा खासा सम्बन्ध है।वैसे भी स्कूल में शासकीय अनुदान के तहत कुछ पद रिक्त है।जिसपर ग्लोरिया सभी 6 शिक्षकों की भर्ती करवा देगी। लेकिन उसके एवज में उन्हें एक एक शिक्षकों से ढाई ढाई लाख रुपये चाहिए। ऐसे में किसी स्कूल में शासकीय अनुदान के तहत नौकरी कौन नही पाना चाहेगा बस इसी लालच में आकर शिक्षकों ने बगैर कोई पड़ताल किये ढाई ढाई लाख रुपये इकट्ठा कर ग्लोरिया को 15 लाख रुपये बीते 22 मार्च को दे दिए। जब नौकरी नही मिली तो इस पूरे मामले की शिकायत थॉमसन अंतोनी ने थाना तारबाहर पहुंचकर की। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक के शिकायत पर लिपिक और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles