पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल का सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 10वीं में 78 प्रतिशत और कक्षा 12वीं में 83 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।
शिक्षा के क्षेत्र में पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल एक प्रतिष्ठित और जाना पहचाना नाम है। पुराना हाई कोर्ट के बगल में स्थित पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपना परचम फहराया है ।इस वर्ष भी छात्रों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल सहित शहर का नाम रोशन किया है प्रशिक्षित शिक्षक पर्याप्त गाइडेंस, स्टाफ का सहयोग सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होने के चलते विद्यार्थी स्कूल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यहां की पढ़ाई व्यवस्था भी उच्च स्तरीय है, डाउट क्लास के जरिए छात्रों की समस्या का निदान किया जाता है। छात्रों का कहना है कि यहां हमें वह सारी सुविधाये मिलती है जिसकी आस लेकर हमने प्रवेश लिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रशासन से पूरा सहयोग मिलता रहा है, और उन्होंने दूसरे छात्रों से भी आग्रह किया है कि अगर प्रवेश के लिए स्कूल देख रहे हैं तो एक बार पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल जरूर आए यहां की खासियत और उपलब्धि जानकर आप भी यहां प्रवेश लेंगे।

पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल में हर वर्ष विद्यार्थी सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हैं साथ ही यहां अन्य गतिविधियों के जरिए छात्रों का बौद्धिक शारीरिक और मानसिक विकास भी किया जाता है. तभी तो अभिभावक भी अच्छे स्कूल की तलाश में यहां पहुंचते हैं और अपनी उम्मीदों के अनुरूप इसे पाते हैं। 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले अविनाश यादव ने 70% अंक कला संकाय में लाकर परचम लहराया है। उनके पिताजी किशन यादव ने बताया है कि स्कूल में वह सारी सुविधा मौजूद है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

पंचवटी स्कूल के संचालक जितेन्द्र पाल सिंह अरोरा ने बताया कि कक्षा 10वीं में वैभव केशरवानी ने 70 प्रतिशत अंक अर्जित किया। वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों में आलिया परवीन, मनीष तांडी, तनमय यादव, स्तुति मसीह, आर्यन देवांगन, अंकित यूसुफ और अनीश भास्कर हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में केशव प्रसाद साहू ने 75 प्रतिशत, अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया हैं, संचालक श्री सिंह ने बताया कि स्कूल में नए सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रारंभ है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में छात्रों का व्यक्तित्व विकास भी होता है, यहां वार्षिक उत्सव में विभिन्न विधाओं में छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है, साथ ही खेलकूद में भी जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शन आशा जनक रहा है। पंचवटी हायर सेकेंडरी स्कूल एक सम्पूर्ण शैक्षणिक संस्थान साबित हुआ है।



