Homeहमर बिलासपुरपंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बंद, ग्राहकों को हो रही परेशानी...

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बंद, ग्राहकों को हो रही परेशानी…

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम टेंडर समाप्त होने के कारण बीते 1 मार्च से बंद पड़े हैं। एटीएम बंद होने से ग्राहकों को इस समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम सुचारू रूप से प्रारंभ करने बैंक अधिकारियों की लगतार बैँंठकं चल रही है, उम्मीद है कि 31 मार्च तक कोई ना कोई निर्णय हो जाएगा और संभावना व्यक्त की जा रहीं है कि एक अप्रैल से पुनः सुचारू रूप से सभी एटीएम की सेवाएं फिर से प्रारंभ हो जाएगी। एटीएम बंद होने से लोग दूसरे एटीएम से रकम निकाल रहे साथ ही बैँंक की शाखाओं में भीड़ बढ़ रही है। पंजाब नेशनल बैंक के बिलासपुर में कुल 22 एटीएम हैं जिनमें से अभी 8 चल रहे और 10 से 12 एटीएम फिलहालबंद हैं जिनमें लिंगियाडीह, सरकंडा, सिम्स चौक, बाजपेई टावर, रिंग रोड, व्यापार विहार, गौरव पथ आदि के एटीएम बंद पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान कार्यालय स्तर पर एटीएम वेंडरों के साथ जारी अनुबंध समयानुसार पूर्ण होने के कारण तथा नईं शर्तों की वार्ता प्रगति पर होने से पीएनबी के आउट साइड वेंडर द्वारा मेंटेन किये जा रहे एटीएम में नगदी निकासी में असुविधा हो रही है। वर्तमान में आम जनता की सुविधा हेतु सदर बाजार, दयालबंद, बिल्हा, साई परिसर, श्रीकांत वर्मा मार्ग, बुधवारी बाजार, उसलापुर, बरेला, तोरवा, इंदु चौक आदि अनेक शाखाओं से सम्बंध बिलासपुर मंडल के 63 एटीएम में प्रतिदिन नियमित रूप से लेनदेन किया जा रहा हैं। ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसलिए प्रधानकायालय स्तर पर निर्णय होते ही अन्य सभी एटीएम भी सुचारू रूप से चालू हो जाएंगे। बिलासपुर मंडल में 63 एटीएम चालू हैं और 65 बंद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments