पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर स्थित मंदिर से “ग्रेनाइट की शिवलिंग” चोरी, सूचना के बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची, फोरेंसिक टीम खोजबीन में जुटी।

बीते वर्ष मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए भंवर गणेश प्रतिमा की चोरी के मामले को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि, फिर से चोरों ने पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर स्थित मंदिर से ग्रेनाइट की शिवलिंग चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम गांव पहुंच चुकी है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम भी गांव पहुंचकर चोरों का सुराग लगा रही है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर स्थित गतवा तालाब के तट में गतेश्वर महादेव मंदिर है। यहां पर गांव के लोग पूजापाठ करते हैं। गांव में रहने वाला गुहलेत साहू सोमवार की तड़के चार बजे मंदिर पहुंचा। इस दौरान शिवलिंग गायब था। उसने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इस पर तड़के ही गांव में हड़कंप मच गया।

गांव के लोगों की भीड़ मंदिर पहुंचने लगी। घटना की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है। गांव के लोगों ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस गांव के लोगों को तालाब की खोदाई दौरान काले ग्रेनाइट की जलहरि मिली थी। इसके ऊपर शिवलिंग नहीं था। भारत को आजादी मिलने के बाद गांव के कपिल नाथ पांडेय शिवलिंग लाने के लिए मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट गए थे। शिवलिंग लेकर वे ट्रेन से बिलासपुर तक आए। तब यातायात के साधन नहीं होने के कारण वे पैदल ही गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के लोगों के साथ श्रद्धापूर्वक शिवलिंग को स्थापित किया गया था। इसके बाद से ही गांव के लोग श्रद्धा पूर्वक मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं।

पचपेड़ी के ओखर में पांच साल पहले पून्नी मेले की शुरुआत की गई है। इसकी शुरुआत गतेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-पाठ के बाद ही होती है। गांव के लाेगों की मान्यता है कि गतेश्वरनाथ शिवलिंग का आकार धीरे-धीरे बढ़ रहा था। इसके अलावा शिवलिंग साल में तीन बार अपना रंग बदलता है। इसके कारण आसपास के लोगों में भी मंदिर के प्रति श्रद्धा और विश्वास है। चोरी की सूचना पर गांव के लोगों में आक्रोश है। मंदिर परिसर में साहू समाज की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। कुछ दिन पहले बंदरों के उत्पात के कारण सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं। इधर चाेरों ने केवल शिवलिंग की चोरी की है। मंदिर में रखा दानपेटी सुरक्षित है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर शिवलिंग को महंगा पत्थर समझकर ले गए हैं। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में लगे एक घर के सीसी टीवी कैमरा को चेक किया। इसमें पता चला कि रात 1:40 बजे के आसपास बाइक में सवार दो व्यक्ति संदिग्ध रूप से गांव में घूम रहे थे। दोनों टोपी पहने हुए है और मुंह को बांध रखे है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ही मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles