Homeहमर बिलासपुरपचरीघाट मेन रोड पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पचरीघाट मेन रोड पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पचरीघाट मेन रोड पर धारदार चाकू से लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी अनुराग केंवट निवासी पचरीघाट जूना बिलासपुर, को पुलिस ने मौके से धर दबोचा।मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। दस्तावेज पेश न करने पर उसे आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक शीतला प्रसाद त्रिपाठी और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments