पति ने अपनी पत्नी एवं 3 पुत्री की रापा मारकर हत्या की…आरोपी गिरफ्तार….

GG बिग ब्रेकिंग जांजगीर चाम्पा /
जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है…जिसमे एक मानसिक रोगी ने पत्नी और बच्चो को मौत के घाट उतार दिया है…दरसल
ग्राम देवरी चौकी पंतोरा थाना बलौदा निवासी देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई उम्र 40 वर्ष एवं 3 पुत्री….पूजा उर्फ कल्याणी उम्र 16 वर्ष, भाग्य लक्ष्मी उर्फ पीहू उम्र 10 वर्ष, याचना उम्र 6 वर्ष की रापा से मारकर हत्या कर दी है। घटना स्थल पर sdop, FSL टीम एवं चौकी प्रभारी पंतोरा स्टॉफ सहित मौके पर पहुंचे।.बता दे घटना 31 जुलाई की रात की है घटना के बाद से आरोपी घर का दरवाजा बंद करके गांव से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने रात में पकड़ा है.घटना की सूचना गाँव के सरपंच ने 2 अगस्त की रात को दी गई थी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी पुलिस मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की….

बताया जा रहा है की आरोपी देशराज का मानसिक इलाज बिलासपुर में चल रहा है 31 जुलाई को भी वह अपने चिकित्सक से इलाज कराने अपने साला के साथ बिलासपुर गया था विगत 10 साल से आरोपी देशराज का मानसिक इलाज चल रहा है…इसलिए ऐसा कहा जा रहा है की मानसिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया….फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच जरुरी है….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles