पत्थलगांव पुलिस रोकती रही लेकिन नहीं माने युवक, यूं चकमा देकर फूंक दिया विजय शाह का पुतला कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले विजय शाह का विरोध, युवाओं ने पत्थलगांव में फुंका मध्यप्रदेश के मंत्री शाह का पुतला

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान का लगातार विरोध हो रहा है. बुधवार को पत्थलगांव में शहर के युवाओं द्वारा विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. युवाओं ने पत्थलगांव के इंदिरा चौक पर मंत्री शाह का पुतला भी फूंका. हालांकि इस दौरान पुलिस और युवाओं में धक्का-मुक्की और छीना-छपटी भी हुई. पुलिस को पुतला जलाने से रोकने के लिए भारी मसक्कत करना पड़ा. विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग भी उठी।विरोध प्रदर्शन में शामिल वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद जनार्दन पंकज ने बताया कि मध्यप्रदेश के मंत्री का देश के सेना के लिए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है,ऐसे व्यक्ति किसी भी सरकार में रहने योग्य नही हैं विजय साह को तत्काल स्थिपा दे देना चाहिए और इनके ऊपर देश द्रोह के तहत कार्यवाही करना चाहिए।वही वरिष्ट कोंग्रेसी नेता मनोज तिवारी ने भी मंत्री के इस बोल को गलत ठहराते हुवे कार्यवाही की मांग की

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles