Homeहमर बिलासपुरपत्थलगांव में चोरी की बुलेट मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल...

पत्थलगांव में चोरी की बुलेट मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा भुवन सिंह को पकड़ पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल और सबूत किए जप्त

जशपुर थाना पत्थलगांव पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ आरोपी भुवन सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्थलगांव बस स्टैंड स्थित दुकान के बाहर से रॉयल इनफील्ड मोटर सायकल चोरी की थी।पुलिस ने मुखबिर सूचना और गहन पता साजी के आधार पर थाना सीतापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भूसु से आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल बरामद कर बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव और आकाश कुजूर का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments