Homeहमर बिलासपुरपत्नी ने रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति पर जानलेवा हमला छिंदवाड़ा...

पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति पर जानलेवा हमला छिंदवाड़ा से गिरफ्तार हुआ आरोपी, कैंची से किया था वार

सिमगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी प्रदीप कहार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी प्रेमिका निशा कुंभकार के साथ मिलकर उसके पति उमाशंकर कुंभकार को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। योजना के तहत पत्नी ने अपने पति को बहाने से बेमेतरा पुराने पुल के पास बुलाया, जहां आरोपी ने लोहे की धारदार कैंची से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिमगा थाना व साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी के छिंदवाड़ा में छिपे होने की जानकारी मिलने पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया। मामले में पूर्व में गिरफ्तार पत्नी निशा कुंभकार भी जेल भेजी जा चुकी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments