पन्ना नगर के सुने मकान में दबिश देकर सोने-चांदी के गहने और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, सिविल लाइन पुलिस ने चोरों के खिलाफ किया अपराध दर्ज।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत अज्ञात चोर गिरोहों ने पन्ना नगर के सुने मकान में दबिश देकर सोने चांदी के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सिविल लाइन पुलिस ने चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

शहर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात चोर गिरोह लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देकर बिलासपुर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस है जो चोरों को पकड़ पाने में नाकाम ही साबित हो रही है। इसी तरह फिर से एक बार अज्ञात चोर गिरोहों ने थाना सिविल लाइन अंतर्गत जरहाभाठा मिनी नगर स्थित पन्ना नगर के सुने मकान में दबिश देकर नगदी सहित कीमती सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार गायत्री गढ़ेवाल के किराए के मकान में रहने वाली अमिता सिंह शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोकुल धाम गयी हुई थी। जब वे अपने घर लौटी तो देखा कि उनके घर के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा था। जब अमिता सिंह ने घर की जांच की तो देखा कि उनके घर के किनारे से अज्ञात चोर गिरोहों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और घर के अंदर घुसकर भी चोरों ने तोड़फोड़ की। जांच में पता चला कि उनके घर से तकरीबन 90 हजार रुपये के गहने और 15 से 16 हजार रुपये नगद गायब थे।इसकी जानकारी पीड़ित ने थाना सिविल लाइन में दी।

शिकायतकर्ता ने सिविल लाइन पुलिस की पोल खोलते हुए कहा कि घटनास्थल के आसपास सुबह से रात तक नशेड़ियों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। हमेशा असमाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट करना यहां के लिए आम हो चुका है जिसकी शिकायत करने के बावजूद सिविल लाइन पुलिस कोई रिस्पॉन्स नही देती। कोई सुनवाई नही होती है। इतना ही नही पीड़ित ने कहा कि इस क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग तक नही होती है। इसलिए भी यहां मारपीट, नशाखोरी और चोरी जैसी घटनाएं आम हो गयी है।

इस पूरे मामले में गौर करने वाली बात ये है कि थाना सिविल लाइन अंतर्गत कोई पहली चोरी नही है बल्कि इस क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरियों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। सिविल लाइन सहित सरकंडा और थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत भी चोर पुलिस का खेल रोजाना जारी है। रोजाना चोर गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देकर ना केवल पुलिस को चुनौती दे रहे है बल्कि पुलिसिंग की भी पोल खोल रहे हैं। देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस आखिर कबतक तमाम चोरियों के मामलों का पर्दाफाश कर पाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles