परंपरा, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विप्र-ब्राह्मण समाज ने मकर संक्रान्ति को सामाजिक एकता के उत्सव में बदला

आज विप्र-ब्राह्मण समाज द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्रथम किटी कार्यक्रम का आयोजन मौसा जी रेस्टोरेंट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने परंपरागत रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उमंग के साथ त्योहार का आनंद लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में समुदाय के सभी सदस्यों ने हल्दी-कुमकुम के साथ एक-दूसरे का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात् तिल-गुड़ के लड्डू बांटे गए, जो मकर संक्रान्ति के प्रतीकात्मक व्यंजन हैं तथा सामाजिक सद्भावना और मिठास का संदेश देते हैं।समारोह के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को तुलसी के पौधे भेंट स्वरूप प्रदान किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण की महत्ता पर भी ज़ोर दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती ऋचा पाठक ने की, तथा स्वागत और सभी सदस्यों से परिचय पीआरओ श्रीमती वर्षा तिवारी ने किया।इस आयोजन में समाज के अनेक वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे, जिनका उत्साह-भाव और सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles