Homeहमर बिलासपुरपरशुराम जयंती के अवसर पर बिलासपुर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा...

परशुराम जयंती के अवसर पर बिलासपुर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य कार्यक्रम 9, 10 और 11 मई को आयोजित।

परशुराम जयंती के अवसर पर बिलासपुर में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम तीन दिन का कार्यक्रम है 9,10 और 11 मई को यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के पदाधिकारीयो द्वारा तैयारी महीनो पहले से शुरू हो गई है। शीतला माता मंदिर दयालबंद से शोभायात्रा की शुरुआत होगी जो देवकीनंदन स्कूल में परशुराम जी की भव्य आरती के बाद समाप्त होगी। शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा पंजाब से बैंड पार्टी का समूह, प्रयागराज से डमरू दल, बनारस की भव्य मसान होली और मुंबई कार्निवल शो शोभायात्रा में चार चांद लगाने के लिए बुलाया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को शोभायात्रा में दिखाया जाएगा और महिलाओं का समूह भजन मंडली लेकर आएगा।

ब्राह्मण समाज के अलग-अलग समूह वाले करीबन 12 से 15 झांकी निकालकर लायेंगे। परशुराम जी की 13 फीट की प्रतिमा बनाई गई है। साथ ही ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा इस दिन रक्तदान का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत 9 मई को लोखंडी में भगवान परशुराम के मंदिर से होगा उसके बाद 10 मई को इमली पारा सरयूपारीण ब्राह्मण समाज में भव्य भंडारा होगा सभी ब्राह्मण समाज मिलकर यहां पर पूजा अर्चना करेंगे फिर 11 मई को भगवान परशुराम की भव्य झांकी शहर में निकाली जाएगी। शाम को देवकीनंदन स्कूल में झांकी का समापन कर महा आरती का कार्यक्रम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments