परसदा में चोरी की वारदातें बनी चिंता का सबब,बन्द घर से नकदी-ज्वेलरी उड़ाई, लोग बोले- पुलिस नाकाम

सकरी थाना क्षेत्र के परसदा इलाके में चोर बेखौफ होते जा रहे हैं। बीती रात बिजली विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर रवि गुप्ता के घर चोरों ने धावा बोला और नकदी-ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। पिछले 15 दिनों में यह पांचवीं चोरी है, जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है। चोरों ने मौका पाकर रवि गुप्ता के बंद मकान को निशाना बनाया और अंदर से करीब 15 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी पायल और सोने की अंगूठी ले उड़े। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी, तब जाकर मकान मालिक को चोरी का पता चला।स्थानीय रहवासियों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस महज औपचारिकता निभा रही है।लोगों ने यह भी कहा कि न तो पुलिस की गश्त दिख रही है और न ही चोरों पर शिकंजा कसने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस लापरवाही से अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।इलाके में अब डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर जल्द से जल्द रोक लगाई जाए। परसदा क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। अब परसदा के लोग सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई और परिणाम की बात कर रहे हैं।पीड़ित क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द चोरों पर शिकंजा नहीं कसा गया और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे मजबूरन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles