कलेक्टर अवनीश शरण ने परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में होने वाले तनाव को दूर करने विस्तृत कार्य योजना बनाई है 29 अप्रैल से 5 मई तक बिलासपुर जिले के आधिकारिक फेसबुक पेज सुबह 9:00 बजे और शाम 5:00 से लाइव होंगे इस दौरान कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमुख शिक्षाविद मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक बच्चों से सीधे संवाद करेंगे उन्हें बताएंगे की बोर्ड परीक्षा अंतिम परीक्षा नहीं है 29 अप्रैल को कलेक्टर शरण जिला प्रशासन के फेसबुक पेज के माध्यम से विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर रहे हैं।


