पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्ती, तय मानकों से ज्यादा काला धुआं छोड़ने पर कार्रवाई, उद्योगों के साथ 204 प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से भी वसूला गया चालान

हवा और पानी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। मंडल की टीमों ने बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और सक्ती जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 48 उद्योगों पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में जुर्माना लगाया गया।जांच में सामने आया कि 21 उद्योगों ने संचालन के दौरान पर्यावरणीय शर्तों का पालन नहीं किया, जबकि 27 उद्योगों की चिमनियों से तय मानकों से अधिक काला धुआं निकलता पाया गया। इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण बढ़ रहा था, बल्कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर पर्यावरण संरक्षण मंडल ने इन उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला।इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी शिकंजा कसा गया। जांच अभियान के दौरान 204 वाहनों से चालान वसूला गया, जो बिना मानक के धुआं छोड़ते पाए गए थे। मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि स्वच्छ हवा और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles