Homeहमर बिलासपुरपर्यावरण सरंक्षण की दिशा में वी क्लब की विशेष पहल…..अलका अग्रवाल को...

पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में वी क्लब की विशेष पहल…..अलका अग्रवाल को पर्यावरण का डिस्ट्रिक्ट का चेयरपर्सन किया गया नियुक्त

बिलासपुर / वी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता अग्रवाल द्वारा
वी अलका अग्रवाल को पर्यावरण का डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
पर्यावरण के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए इसकी पहल स्वयं वी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन
वी अलका अग्रवाल ने आरम्भ की,कहते हैं न खुद काम करके ही हम बेहतर कार्य करवा पाने में समर्थ होंगे।
इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई कर्मचारियों को उत्साहित करने के लिए उनके सम्मान से आरम्भ की ।50 सफाई कर्मचारियों को रंगीन साल छाता और नाश्ता देकर की।


क्योकि पर्यावरण को स्वच्छ करने में इनकी अहम भूमिका होती है। डिस्ट्रिक्ट के सभी साथियों से वी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन
वी अलका अग्रवाल ने निवेदन किया पर्यावरण को सुरक्षित स्वच्छ और मनोरम बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें।इस अवसर पर वी क्लब बिलासपुर गोल्ड से सम्माननीय साथी उपस्थित थे।
साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि पूरे वर्ष पर्यावरण संरक्षण संबंधित करेंगे ।कार्यक्रम के अंत में आयोजिका वी डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन वी अलका अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments