Homeहमर बिलासपुरपामगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सीएफ जवान की मौके पर...

पामगढ़ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सीएफ जवान की मौके पर दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

जांजगीर जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र के सड़क दुर्घटना में सीएफ जवान के दर्दनाक मौत हो गई है । वहीं घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल जिसे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है।दरअसल पनगांव निवासी सूरज पटेल और विक्रम पटेल बाइक में सवार होकर साथ पनगांव से मुड़पार होते हुए अपने रिश्तेदार के यहां सिल्ली गांव जा रहा था तभी मुड़पार गांव से सिल्ली के बीच सड़क में सामने से आ रही बाइक से भीषण भिड़ंत हो गई जिससे सूरज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं विक्रम को भी घटना में गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है परिवार एवं दोस्तों में मातम छाया हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments