पावर प्लांट में हादसा, बेल्ट में फंसकर मजदूर की मौत परिजन और ग्रामवासियों में आक्रोश, पुलिस कर रही मामले की जांच

चांपा थाना क्षेत्र के उच्चभिट्टी गांव के समीप स्थित शांति जीडी प्लांट में बुधवार को हादसा हो गया। जिसमें शांति जीडी पावर प्लांट में कार्य करने वाला 20 वर्षीय मजदूर की कन्वेयर बेल्ट में फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद प्लांट परिसर में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण की प्लांट में भीड़ लग गई।वही प्लांट में हुए मजदूर की मौत को लेकर परिजन और ग्रामीणों में रोष है। लकी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।यह घटना क्यों और कैसे हुई यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा लेकिन इस तरह से प्लांट में हुए मजदूर की मौत ने कहीं ना कहीं प्लांट की लापरवाही को भी उजागर किया है अगर बिना सुरक्षा उपकरण की यह मजदूर प्लांट में काम कर रहा था तो इसमें प्लांट प्रबंधन की लापरवाही है क्योंकि सरकार के नियम के अनुसार हर कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण देने की व्यवस्था है लेकिन जांच पड़ताल में क्या तथ्य सामने आते हैं यह देखना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles