Homeहमर बिलासपुरपिछले दिनों बारिश से किसानों की 95-96 फीसदी फसल नष्ट, कलेक्टर ने...

पिछले दिनों बारिश से किसानों की 95-96 फीसदी फसल नष्ट, कलेक्टर ने दिए उचित मुआवजे दिलाने का आश्वासन।

पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है, ओलावृष्टि से धान के 95 से 96 फ़ीसदी फसल नष्ट हो गयी हैं। आर्थिक संकट का सामना कर रहे ,कोटा बेलगहना के कोचनार गांव के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में धान की फसल बोई गई थी, जो शनिवार को हुई ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई है।

अब उनका सारा श्रम और पैसा फसल के साथ ही तबाह हो गया है, लगभग 300 से 400 किसान इससे प्रभावित है। कलेक्टर से गुहार लगाते हुए किसानों ने कहा है कि उन्हें जो आर्थिक क्षति हुई है उसका मुआवजा दिया जाए नहीं तो उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ी होगी। खड़ी फसल को बर्बाद देख उनके आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं, आर्थिक सहायता की गुहार जिला प्रशासन से लगाई गई है। जिस पर कलेक्टर ने उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments