पीएमश्री योजना से जिले के 13 स्कूल बने आधुनिक आदर्श शिक्षण संस्थान स्मार्ट क्लास, सोलर लाइट, लैब–कक्ष और व्यावसायिक शिक्षा ने बदली पढ़ाई की तस्वीर

जिले में पीएमश्री योजना के तहत 13 विद्यालयों—08 प्राथमिक और 05 उच्चतर माध्यमिक—को आधुनिक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में सोलर लाइट, वाटर कूलर, म्यूजिक बैंड, कैरियर गाइडलाइन और स्टडी मटीरियल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।अधोसंरचना विस्तार के तहत अतिरिक्त कक्ष, बालवाड़ी कक्ष, मरम्मत कार्य, आर्ट–क्राफ्ट रूम, लैब और अटल टिंकरिंग लैब को तेजी से विकसित किया जा रहा है।

कई कक्ष पूर्ण हो चुके हैं और शेष निर्माण कार्य प्रगति पर है। सभी स्कूलों में गार्डन, किचन गार्डन और अलग शौचालयों का भी प्रावधान किया गया है।विद्यालयों में संगीत, खेल और योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिली है। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। वहीं शिक्षकों को IISER पुणे, IIT जम्मू-कश्मीर और IIM रायपुर जैसे संस्थानों में प्रशिक्षण देकर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles