Homeहमर बिलासपुरपीतांबरा पीठ में विघ्नहर्ता का प्राण प्रतिष्ठा किया गया

पीतांबरा पीठ में विघ्नहर्ता का प्राण प्रतिष्ठा किया गया

पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में 108 किलो वजनी श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव,श्री ब्रह्म शक्ति बगलामुखी देवी,परमब्रह्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामजी की स्थापना के पश्चात इसी कड़ी में श्री सिद्धिविनायक गणपति जी की प्राण प्रतिष्ठा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त मध्यान्ह 11:30 से 12:30 के मध्य किया गया। जिसमें गणेश अथर्वशीर्ष पाठ के द्वारा अभिषेक एवं गणेश सहस्त्रनाम द्वारा हवन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय अतिथि महामण्डलेश्वर मनमोहनदास महाराज, राधे राधे बाबा संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय संत समिति केंद्रीय बोर्ड सदस्य,एवं नंददास दंडोतिया संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत, विभूतिभूषण पाण्डेय विशेष रूप से सम्मिलित हुए। पीतांबरा पीठ में विघ्नहर्ता की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीतांबरा पीठ पहुंचकर विघ्नहर्ता के दर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments