पीतांबरा पीठ मे महाशिवरात्रि पर 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक प्रारंभ बडी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे दर्शन करने पहुंचे

बिलासपुर। सरकंडा स्थित श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड महारुद्राभिषेक प्रारंभ हो गया है। यह अनुष्ठान प्रातः 5 बजे शुरू होकर 16 फरवरी सोमवार को प्रातः 5 बजे तक निरंतर चलेगा। धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर शिवमय हो गया है।महाशिवरात्रि पूजन के उपरांत भगवान सदाशिव भोलेनाथ को अर्पित एवं अभिमंत्रित रुद्राक्ष का नि:शुल्क वितरण सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है जिन्हें विधिवत पूजन के बाद रुद्राक्ष प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर पीठाधीश्वर स्वामी दिनेश जी महाराज ने रुद्राक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों से हुई मानी जाती है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के साथ-साथ आधुनिक शोध भी रुद्राक्ष को मानसिक शांति एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत मानते हैं। स्वामी दिनेश जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर अर्पित रुद्राक्ष विशेष रूप से सिद्ध माने जाते हैं। पूजन के बाद इन्हें धारण करने से आध्यात्मिक उन्नति के साथ जीवन में सुख शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles