Homeहमर बिलासपुरपुराना बस स्टैंड के पास गार्डन निर्माण से मूर्तिकार व्यापारियों को हो...

पुराना बस स्टैंड के पास गार्डन निर्माण से मूर्तिकार व्यापारियों को हो रही परेशानी, निगम पर जताई नाराजगी।

बिलासपुर बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाकर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन इसको लेकर लगातार वहां के व्यापारियों द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि गार्डन की जरूरत बीच बाजार में न होने के बावजूद यहां गार्डन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही हमारे लिए सड़क की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जितनी सड़क निगम द्वारा बनाई जा रही है वह यहां व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। मूर्तिकार व्यापारी ने बताया की इसकी वजह से हमारे व्यापार में बहुत प्रभाव पड़ रहा है। कई बार लिखित आवेदन भेजने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

व्यापारियों में आक्रोश का माहौल नजर आ रहा है। मूर्तिकार व्यापारी का कहना है निगम के इस फैसले ने हमारा व्यापार तो मानो जैसे खत्म कर दिया हो सुबह से एक भी मूर्ति का व्यापार नहीं हुआ है। एक सकरी गली बस हमारे लिए छोड़ी गई है। जिसकी वजह से पार्किंग की सुविधा यहां आने वाले लोगों को नहीं मिलेगी साथ ही यहां जितने भी कंपलेक्स में व्यापारी हैं उनके व्यापार निगम गार्डन निर्माण की वजह से प्रभावित हो गए हैं। इसीलिए व्यापारियों द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि उनके लिए उचित सड़क की व्यवस्था निगम द्वारा नहीं की गई है और व्यर्थ में यहां पर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments