पुराना बस स्टैंड व्यापारियों की निगम के पार्क निर्माण कार्य से नाखुश, यातायात और व्यवस्था बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग की आवश्यकता अधिक।

पुराना बस स्टैंड के पास कबाड़ी का अवैध कब्जा हटाने के बाद नगर निगम यहां गार्डन बना रहा है। भीड़भाड़ वाली जगह होने के कारण यहां पर पार्किंग की जरूरत ज्यादा नजर आ रही है। यहां के व्यापारियों का भी कहना है कि गार्डन की जगह यहां पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए थी।

पुराना बस स्टैड के आसपास के परिसर में समान लोडिंग अनलोडिंग करने के लिए भारी वाहन आते हैं। गार्डन बनने के कारण यहां करीब 50 से ज्यादा दुकानों का रास्ता भी मानो जैसे बंद हो गया है। जिससे वहां आने जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सूर्य होटल के सामने अवैध पार्किंग हटाकर 30 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे व्यापारियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी। लेकिन वहां के व्यापारियों का कहना है कि 30 फीट सड़क की बात कर महज सिर्फ 20 फीट की सड़क ही यहां नज़र आ रही है। जिससे इस लाइन में स्थित अस्पताल में आने वाले एंबुलेंस के लिए भी रास्ता नहीं है। साथ ही बड़ी गाड़ियां परिसर के अंदर नहीं आ पाएंगे। कब्जा हटाने के बाद निगम ने यहां आनन-फानन में गार्डन बनाना शुरू कर दिया। कबाड़ी ने जो कब्जा किया था। उसके बाद यहां काफी खाली जगह थी। जहां से दुकानों के लिए रास्ता था यह रास्ता भी बंद कर दिया गया।

बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद भी यहां पर ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है। बस स्टैंड में आने वाली बसें सूर्या होटल के खड़ी होती है। और बड़ी संख्या में यात्री वहां से सफर शुरू करते हैं। गार्डन बनने की स्थिति में यहां पार्किंग की समस्या आएगी। इसे लेकर निगम अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों की सुविधा के लिए 30 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। लेकिन व्यापारी निगम के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि गार्डन बनने के बाद यहां देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होगा, साथ ही बड़ी गाड़ियों का आवागमन बंद हो जाएगा। जिसकी वजह से व्यापारियों सहित अस्पताल पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों का आरोप है कि निगम रास्ता देने में भी भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि सत्या शोरूम के सामने गार्डन बनाने की बजाय उनके लिए रास्ता छोड़ दिया गया है। सड़क चौड़ी करने के बजाय गार्डन बनाए जाने के विरोध में यहां के व्यापारी कोर्ट जाने की तैयारी में है। व्यापारी सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।

पुराना बस स्टैंड के पास चल रहे गार्डन निर्माण के काम से व्यापारी नाखुश नजर आ रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि बड़ी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन के लिए रास्ता ही नहीं दिया गया है भीड़ भार वाले जगह पर गार्डन की जरूरत ना होने पर भी यहां गार्डन निर्माण किया जा रहा है जिससे आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बनने की संभावना है जिसका विरोध करते हुए हम यह चाहते हैं कि यहां पर सड़क चौड़ीकरण का काम हो ना कि गार्डन का।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles