पुराना बस स्टैंड से करबला बीजेपी कार्यालय के बीच बगैर किसी सूचना, बेरिगेटिंग के खुलेआम नाला निर्माण दे रहा हादसे को न्यौता।

पुराने बस स्टैंड से करबला बीजेपी कार्यालय के बीच हो रहा नाला निर्माण हादसे को न्यौता दे रहा है। यहां बगैर किसी सूचना, बगैर बेरिगेटिंग के खुलेआम नाला निर्माण का काम किया जा रहा है। नगर निगम की इस लापरवाही के चलते ही यहां आय दिन हादसे हो रहे हैं कभी निर्माणाधीन नाले में मवेशी गिरकर चोटिल हो रहे हैं तो भी इस राह से यातायात करने वाले राहगीर भी इसमे गिरकर आहत हो रहे हैं।

इसी तरह इस बार निर्माणाधीन नाले में एक बड़े सांड के गिरने से हड़कम्प मच गया। राह चलते लोगों ने इस बड़े से सांड को निकालने हर सम्भव प्रयास किया लेकिन सांड नाले से बाहर नही निकल पाया। बल्कि निकलने के प्रयास में ही निर्माणाधीन नाले के ऊपर नुकीले रॉड से सांड को चोटें भी आई।

इस रास्ते से गुजर रही समाज सेवी और पशु प्रेमी प्रेरणा शर्मा की नजर इसपर पड़ी। उसने मानवता का परिचय देते हुए सांड को खान पान की सामग्रियां दी और इसकी जानकारी भी उन्होंने क्षेत्र के जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर नगर निगम की टीम ने सांड को नाले से बाहर निकाला और उसे पशु चिकित्सालय ले जाकर छोड़ दिये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles