पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग में पानी की समस्या

पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग भवन में स्थित जिला शिक्षा अधिकारी एवं रजिस्ट्री कार्यालय में लगभग चार महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए अध्यक्ष, कंपोजिट बिल्डिंग प्रबंधन समिति को पत्र लिखा, लेकिन समस्या का हल निकालने के बजाय केवल पूर्व बकाया राशि की जानकारी देकर टाल दिया गया। गर्मी के इस भीषण मौसम में पानी की समस्या के चलते सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब अध्यक्ष कंपोजिट बिल्डिंग प्रबंधन समिति ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो मजबूर होकर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। हमने कलेक्टर महोदय को इस समस्या से अवगत करा दिया है। गर्मी के इस दौर में पानी की अनुपलब्धता से कर्मचारियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं, जिससे सरकारी कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। कलेक्टर ने कर्मचारी संघ को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लिया है और जल्द ही इसका स्थायी समाधान निकालने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी की कमी से न केवल स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, बल्कि सरकारी कार्यों की रफ्तार भी धीमी हो रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है और कर्मचारियों को कब तक राहत मिलती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles