पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर रेलवे कर्मचारियों का विरोध, बिलासपुर डीआरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन…

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रेलवे कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के बैनर तले कर्मचारियों ने बिलासपुर डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दिया। उनका कहना है केंद्र सरकार को नई पेंशन योजना को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना फिर लागू करना चाहिए। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेन और भारतीय रेल के आह्वान पर यह एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। रेलवे मजदूर कांग्रेस के सदस्यों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। यूनियन के प्रेसिडेंट तपन चटर्जी ने कहा कि आज भारत में लगभग 15 लाख कर्मचारी एनपीएस से असंतुष्ट हैं और वे ओपीएस की बहाली चाहते हैं। बताया कि उनके केंद्रीय नेताओं ने भी इस मांग का समर्थन किया है। नागपुर में होने वाली जनरल मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा होगी। जब तक सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं करती, संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना है कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना से रिटायरमेंट के बाद उन्हें वित्तीय असुरक्षा झेलनी पड़ेगी। इसी को लेकर वे केंद्र सरकार से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा अब देशभर में जोर पकड़ चुका है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles